శోధన

    వెబ్‌సైట్ భాషను ఎంచుకోండి

    జీడీపీఆర్ అనుగుణ్యత

    మా వెబ్‌సైట్‌లో మీకు ఉత్తమ అనుభవం అందించడానికి మేము కుకీలను ఉపయోగిస్తాము. మా సైట్‌ను కొనసాగించడం ద్వారా మీరు మా కుకీల వినియోగాన్ని అంగీకరిస్తున్నారు, గోప్యతా విధానం, మరియు సేవా నిబంధనలు.

    kntvtelugu
    kntvtelugu

    Cancer Warning Symptoms: देश में हर साल बढ़ रहे कैंसर के 15 लाख मामले, जानें जानलेवा बीमारी के 3 सबसे कॉमन लक्षण

    14 hours ago

    Early Cancer Symptoms You Should Not Ignore: दुनियाभर में कैंसर के मामले तेजी से फैल रहे हैं. इसका कारण बताया जाता है कि लोग लापरवाह होते हैं और शुरुआती लक्षणों पर ध्यान नहीं देते हैं, हालांकि ऐसा नहीं है. असल वजह यह है कि कैंसर के शुरुआती संकेत अक्सर बहुत हल्के, अस्पष्ट और आसानी से नजरअंदाज किए जाने वाले होते हैं. खासतौर पर पेट और सीने से जुड़े कैंसर शुरुआत में बिना किसी साफ लक्षण के अंदर ही अंदर बढ़ते रहते हैं. हल्की सूजन, मामूली दर्द या थकान जैसी चीजें अक्सर एसिडिटी, तनाव या उम्र का असर मान ली जाती हैं. नतीजा यह होता है कि जब तक कोई यह सोचता है कि "अब जांच करा लेनी चाहिए", तब तक बीमारी स्टेज 3 या 4 तक पहुंच चुकी होती है.

    भारत में बढ़ता कैंसर का बोझ

    भारत में कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. साल 2024 के आंकड़ों के मुताबिक, देश में हर साल 15 लाख से ज्यादा नए कैंसर केस सामने आ रहे हैं. कुल मामलों के लिहाज से भारत अब दुनिया के टॉप तीन देशों में शामिल है. चिंता की बात यह भी है कि बड़ी संख्या में मरीजों की पहचान बीमारी के एडवांस स्टेज में हो रही है और युवा उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. ऐसे में शुरुआती पहचान और जागरूकता पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गई है.

    क्यों नजरअंदाज हो जाते हैं शुरुआती लक्षण?

    मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. गोपाल शर्मा ने TOI को बताया कि कैंसर आमतौर पर शुरुआत में कोई बड़ा या डराने वाला लक्षण नहीं दिखाता. उनके क्लीनिक में अक्सर ऐसे मरीज आते हैं, जो महीनों से कुछ लक्षण झेल रहे होते हैं, लेकिन उन्हें तनाव, उम्र या लाइफस्टाइल से जुड़ा मानकर टालते रहे. डॉक्टर कहते हैं कि इलाज में देरी अक्सर बीमारी से ज्यादा नुकसान पहुंचाती है।

    नॉर्मल समझकर लोग टाल देते हैं ये लक्षण

    लगातार थकान रहना, बिना वजह वजन कम होना या भूख में बदलाव, ये ऐसे संकेत हैं, जिन्हें लोग अक्सर उम्र या काम का दबाव मान लेते हैं. लंबे समय तक बदहजमी, पेट फूलना या बाउल हैबिट्स में बदलाव को भी गलत खानपान का असर समझ लिया जाता हैं. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर कोई लक्षण दो से तीन हफ्ते से ज्यादा बना रहे और उसकी कोई साफ वजह न हो, तो डॉक्टर को दिखाना जरूरी है.

    ये तीन लक्षण कभी न करें नजरअंदाज

    डॉक्टरों के मुताबिक, किसी भी उम्र में अगर बिना वजह वजन घटे, कोई गांठ या सूजन लंबे समय तक बनी रहे, या पेशाब, मल या मुंह से असामान्य खून आए, तो तुरंत जांच जरूरी है.

    इसे भी पढ़ें- Hormonal Health In Women: हर महीने आ रहे पीरियड्स तो क्या सब ठीक है, डॉक्टर्स से समझें आपका शरीर क्या छिपा रहा?

    Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

    ఇక్కడ క్లిక్ చేయండి ఇంకా చదవండి
    మునుపటి ఆర్టికల్
    ‘Truth cannot be inconvenient’: Zelensky backs Olympian after IOC row over war-tribute helmet
    తర్వాత ఆర్టికల్
    Mana Mitra WhatsApp Platform : మన మిత్ర వాట్సాప్‌తో రైతులకు పేపర్‌లెస్ సేవలు.. APMIP సేవలు మరింత సులువు: మంత్రి అచ్చెన్నాయుడు

    సంబంధిత అప్‌డేట్స్:

    మీరు ఖచ్చితంగా తొలగించాలనుకుంటున్నారా? ఈ కామెంట్ తొలగించబోతున్నారు..! తొలగించు రద్దు చేయి

    కామెంట్స్ (0)

      కామెంట్ రాయండి