శోధన

    వెబ్‌సైట్ భాషను ఎంచుకోండి

    జీడీపీఆర్ అనుగుణ్యత

    మా వెబ్‌సైట్‌లో మీకు ఉత్తమ అనుభవం అందించడానికి మేము కుకీలను ఉపయోగిస్తాము. మా సైట్‌ను కొనసాగించడం ద్వారా మీరు మా కుకీల వినియోగాన్ని అంగీకరిస్తున్నారు, గోప్యతా విధానం, మరియు సేవా నిబంధనలు.

    kntvtelugu
    kntvtelugu

    Summer Fatigue: गर्मी में बिना काम किए भी क्यों लगती है थकान? डॉक्टर ने बताया असली कारण

    17 hours ago

    Summer Fatigue: अप्रैल खत्म होते-होते ही चिलचिलाती और चुभने वाली गर्मी ने कहर ढाना शुरू कर दिया है. तापमान 40 डिग्री के पार जाने के बाद लोगों ने अभी से  कयास लगाना शुरू कर दिया है कि इस बार की गर्मी कितनी भीषण होने वाली है. इस बीच डॉक्टर भी Peak Heat (11 से 3 बजे के बीच) के दौरान घर पर रहने की सलाह दे रहे हैं. हर साल Heat wave और UV Rays का खतरा लोगों पर मंडराता रहता है और इस मौसम में लोग बिना काम किए भी थका-थका महसूस करते हैं.

    बहुत से लोग गर्मी में एक अजीब पैटर्न नोटिस कर रहे हैं, जिसमें शारीरिक काम न करने पर भी लोग अत्यधिक थका हुआ महसूस करने लगे हैं. डॉक्टरों के मुताबिक यह कोई भ्रम नहीं, बल्कि आपके शरीर पर पड़ रहे बोझ के कारण हो रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, "गर्मी में होने वाली थकावट एक शारीरिक प्रतिक्रिया है, जो हीट, डिहाइड्रेशन और नींद पूरी न होने के कारण होती है."

    गर्मी के कारण बढ़ता है शरीर पर बोझ

    गर्म मौसम में शरीर अपना आंतरिक तापमान बनाए रखने की कोशिश करता है, जिसके कारण हमारे हार्ट को जरूरत से ज्यादा काम करना पड़ता है. पसीना आने से मदद मिलती है, लेकिन पसीने के साथ शरीर में मौजूद जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स भी निकल जाते हैं. हल्की-सी डिहाइड्रेशन भी ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करती है, जो थकावट, सिरदर्द और लो एनर्जी का कारण बन जाती है और आपकी पूरे दिन की प्रोडक्टिविटी को प्रभावित करती है.

    नींद और सांस लेने में दिक्कत

    गर्मी की रातें काफी कष्टदायक होती हैं और अच्छी नींद के लिए थोड़े ठंडे तापमान की जरूरत होती है. जब ऐसा नहीं होता तो नींद खराब होती है. ऐसे में घंटों नींद लेने के बाद भी थका-थका महसूस होता है. गर्मी के कारण सांस से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं, जैसे Sleep Apnea. जब नींद डिस्टर्ब होती है, तो कंसंट्रेशन और मूड बुरी तरह बिगड़ जाता है.

    यह भी पढ़ें - AC Side Effects: गर्मियों में AC का ज्यादा उपयोग सेहत के लिए खतरनाक, जानिए डॉक्टरों ने क्या दी चेतावनी?

    क्या करना है जरूरी?

    गर्मी से होने वाली थकावट आलस के कारण नहीं होती. इसलिए समय-समय पर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, जिससे आप हाइड्रेटेड रहेंगे और इलेक्ट्रोलाइट्स भी संतुलित रहेंगे. साथ ही अपनी सोने की जगह को भी ठंडा रखने की कोशिश करें.

    यह भी पढ़ें - Explained: क्या दिन से ज्यादा खतरनाक है रात की लू? अगर लग गई तो नतीजे गंभीर, मध्यप्रदेश में पहली बार अलर्ट

    ఇక్కడ క్లిక్ చేయండి ఇంకా చదవండి
    మునుపటి ఆర్టికల్
    Cervical Cancer: सर्वाइकल कैंसर के मिथक बन रहे खतरा, जानिए महिलाओं को इसका सच जानना क्यों है बेहद जरूरी
    తర్వాత ఆర్టికల్
    'Virat Kohli isn't a natural six-hitter but ... ': Mohammad Kaif

    సంబంధిత అప్‌డేట్స్:

    మీరు ఖచ్చితంగా తొలగించాలనుకుంటున్నారా? ఈ కామెంట్ తొలగించబోతున్నారు..! తొలగించు రద్దు చేయి

    కామెంట్స్ (0)

      కామెంట్ రాయండి