శోధన

    వెబ్‌సైట్ భాషను ఎంచుకోండి

    జీడీపీఆర్ అనుగుణ్యత

    మా వెబ్‌సైట్‌లో మీకు ఉత్తమ అనుభవం అందించడానికి మేము కుకీలను ఉపయోగిస్తాము. మా సైట్‌ను కొనసాగించడం ద్వారా మీరు మా కుకీల వినియోగాన్ని అంగీకరిస్తున్నారు, గోప్యతా విధానం, మరియు సేవా నిబంధనలు.

    kntvtelugu
    kntvtelugu

    First Aid Tips: घर में बिगड़ जाए किसी की तबीयत तो घबराएं नहीं! डॉक्टर के बताए ये 10 जरूरी कदम बचा सकते हैं जान

    6 hours ago

    First Aid Tips: घर में अचानक किसी की तबीयत बिगड़ जाए, सांस रुकने लगे, ज्यादा खून बहने लगे या कोई बेहोश हो जाए, तो उस पल इंसान घबरा जाता है.  ऐसे समय में दिमाग काम करना बंद कर देता है और समझ नहीं आता कि सबसे पहले क्या करें.  लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि मेडिकल इमरजेंसी के शुरुआती कुछ मिनट बहुत अहम होते हैं. अगर सही समय पर सही कदम उठा लिया जाए, तो किसी की जान बचाई जा सकती है.  इसलिए हर इंसान को कुछ जरूरी फर्स्ट एड और इमरजेंसी स्टेप्स की जानकारी जरूर होनी चाहिए. 

    किसी भी मेडिकल इमरजेंसी में लोग बिना सोचे-समझे सीधे मदद करने दौड़ पड़ते हैं, लेकिन सबसे पहले यह देखना जरूरी है कि आसपास कोई खतरा तो नहीं है.  जैसे आग, बिजली का करंट, गैस लीकेज या सड़क पर ट्रैफिक. अगर जगह सुरक्षित नहीं होगी, तो मदद करने वाला भी खतरे में पड़ सकता है.  इसके बाद मरीज को ध्यान से देखें कि वह होश में है या नहीं, सांस ले रहा है या नहीं और कहीं ज्यादा खून तो नहीं बह रहा. यही शुरुआती जांच आगे क्या करना है, यह सोचने में मदद करती है.    

    तुरंत इमरजेंसी हेल्प को कॉल करें

    अगर स्थिति गंभीर लगे तो समय बर्बाद किए बिना एम्बुलेंस या इमरजेंसी नंबर पर कॉल करें. भारत में 112 और कई राज्यों में 108 एम्बुलेंस सेवा के लिए इस्तेमाल होता है. फोन पर साफ-साफ बताएं कि मरीज की हालत कैसी है, वह कहां है और क्या परेशानी हो रही है. अगर आसपास और लोग हैं तो किसी एक व्यक्ति को जिम्मेदारी देकर कॉल करने को कहें, क्योंकि कई बार लोग सोचते रहते हैं कि कोई और फोन कर देगा. 

    सांस और होश जरूर चेक करें

    अगर व्यक्ति जवाब नहीं दे रहा है, तो उसके कंधे को हल्के से छूकर पूछें कि वह ठीक है या नहीं. इसके बाद उसकी सांस चेक करें. छाती ऊपर-नीचे हो रही है या नहीं, सांस की आवाज आ रही है या नहीं, यह ध्यान से देखें. अगर सांस नहीं चल रही हो या बहुत हल्की हो, तो यह खतरनाक स्थिति हो सकती है. ऐसे में तुरंत CPR यानी कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन शुरू करना जरूरी हो जाता है. डॉक्टरों के मुताबिक सही समय पर किया गया CPR कई लोगों की जान बचा सकता है. 

    यह भी पढ़ेंः रात को बिस्तर पर जाते ही पैरों में होती है झनझनाहट, इस बीमारी का है संकेत

    ज्यादा खून बह रहा हो तो क्या करें

    किसी हादसे में अगर बहुत ज्यादा खून बह रहा हो, तो देरी करना जानलेवा साबित हो सकता है. ऐसे में साफ कपड़ा या पट्टी लेकर घाव पर जोर से दबाव डालें.  अगर कपड़ा भीग जाए तो उसे हटाने की बजाय उसके ऊपर दूसरा कपड़ा रखें.  कोशिश करें कि घायल हिस्सा दिल से थोड़ा ऊपर रहे.  ऐसा करने से खून का बहाव कम हो सकता है. जब तक डॉक्टर या एम्बुलेंस न आ जाए, दबाव बनाए रखें. 

    किसी का खाना गले में फंस जाए तो तुरंत करें ये काम

    कई बार खाना खाते समय अचानक सांस की नली में कुछ फंस जाता है. अगर व्यक्ति बोल नहीं पा रहा, खांस नहीं पा रहा या सांस लेने में दिक्कत हो रही है, तो तुरंत मदद करनी चाहिए. डॉक्टरों के मुताबिक पहले पीठ पर जोर से पांच थपकी दें. अगर इससे आराम न मिले, तो Heimlich Maneuver किया जा सकता है, जिसमें पेट के ऊपर दबाव देकर फंसी चीज बाहर निकालने की कोशिश की जाती है. अगर व्यक्ति बेहोश हो जाए, तो तुरंत CPR शुरू करना चाहिए. 

    बेहोश व्यक्ति को सही पोजीशन में रखें

    अगर कोई व्यक्ति बेहोश है लेकिन उसकी सांस चल रही है, तो उसे करवट करके लेटा दें. इसे रिकवरी पोजीशन कहा जाता है.  इससे सांस की नली खुली रहती है और उल्टी या किसी चीज से दम घुटने का खतरा कम हो जाता है.  साथ ही बार-बार उसकी सांस पर नजर रखना भी जरूरी है. बिना जरूरत मरीज को ज्यादा हिलाना-डुलाना नहीं चाहिए. 

    शांत रहें, क्योंकि आपकी हिम्मत ही मरीज को संभाल सकती है

    मेडिकल इमरजेंसी में मरीज जितना डरता है, उतना ही उसके आसपास के लोग भी घबरा जाते हैं.  लेकिन ऐसे समय में शांत रहना सबसे जरूरी होता है.  मरीज से धीरे और भरोसे के साथ बात करें. डॉक्टरों का कहना है कि घबराहट कई बार मरीज की हालत और बिगाड़ सकती है. इसलिए समझदारी और धैर्य ही सबसे बड़ी ताकत बनते हैं.  

    यह भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी के बाद डायबिटीज खत्म, पर ये लक्षण बना देंगे हार्ट-थायरॉयड का मरीज, न करें इग्नोर

    ఇక్కడ క్లిక్ చేయండి ఇంకా చదవండి
    మునుపటి ఆర్టికల్
    Digestion Health: हर 2-3 घंटे में पेट पूजा करने की आदत पड़ सकती है भारी, बार-बार खाने से हो सकती है यह बीमारी
    తర్వాత ఆర్టికల్
    Weight Loss Tips: 22 किलो वजन कम कर पाई PMOS पर फतह, जानिए इस फिटनेस इंफ्लुएंसर ने कैसे किया यह कारनामा?

    సంబంధిత అప్‌డేట్స్:

    మీరు ఖచ్చితంగా తొలగించాలనుకుంటున్నారా? ఈ కామెంట్ తొలగించబోతున్నారు..! తొలగించు రద్దు చేయి

    కామెంట్స్ (0)

      కామెంట్ రాయండి